अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। अलग-अलग थानाक्षेत्र के 11 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव ढक्का में फैसल, फामिल, तंजीर, नौगांवा सादात के नालू खुर्द निवासी शाहरुख, बछरायूं के ढ्यौटी निवासरी वीरेंद्र सैनी, मंडी धनौरा के मोहल्ला मोहल्ला कटरा निवासी आसिफ, ग्राम आजमपुर निवासी संजीव कुमार, रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी कलां निवासी खालिद अली, हसनपुर के गांव पिपलौती खुर्द निवासी वसीम, मंडी धनौरा के गांव मूंगरा निवासी गौतम, शेरपुर गांव निवासी अमित शर्मा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। ये सभी अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं।