फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुस्न का जाल: महिला ने युवक का अश्लील वीडियो बनाया, फिर किया ब्लैकमेल... पीड़ित ने जान दी

Sun, 12 Nov 2023 11:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

युवक को ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसको गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। युवक दूध की डेयरी पर काम करता था। इसी बीच महिला से उसकी पहचान हुई थी। 
विज्ञापन
अमरोहा में महिला ने युवक को किया ब्लैकमेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की महिला ने डिडौली में दूध की डेयरी पर काम करने वाले युवक को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी। महिला के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तीन महीने बाद मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव चक कौहनकू में छत्रपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा शिवम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाणा गांव स्थित अमूल दूध डेयरी पर काम करता था। इस बीच गांव की ही रहने वाली पूजा ने शिवम को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि पूजा लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर ब्लैकमेल कर रुपये वसूलती हैं।

पूजा ने शिवम को किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया और उसकी अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। बाद में व्हाट्सएप पर भेज कर बदनाम करने का डर दिखा कर रुपये वसूलती रही। शिवम ने ये बात अपने परिजनों को बताई। काफी समझाने के बाद भी पूजा शिवम को ब्लैकमेल करती रही और अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। इसके बाद पूजा पांच लाख रुपये की मांग करने लगी।

रुपये नहीं देने पर अश्लील वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। जिसके बाद शिवम मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। 31 अगस्त 2023 की दोपहर शिवम दूध की डेयरी पर था। तभी उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। डेयरी पर काम करने वाले कर्मचारियों ने घटना की जानकारी शिवम के परिजनों को दी। बाद में उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहां एक सितंबर की दोपहर शिवम की मौत हो गई। घटना के तीन महीने बाद मृतक शिवम के पिता छत्रपाल सिंह ने पूजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर डिडौली कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें