फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान भी मुश्किल: रातभर शव को रौंदते रहे वाहन; सुबह सड़क पर चिपके मिले चीथड़े, पुलिस ने झाड़ू लगाकर किए इकठ्ठे

Fri, 03 Nov 2023 11:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

डिडौली में पैरामाउंट फैक्टरी के सामने एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद रात भर अन्य वाहन उनके रौंदते हुए आगे बढ़ते चले गए। इससे उसकी पहचान खत्म हो गई। कपड़े के टुकड़े के आधार पर पुलिस इसे महिला का शव मान रही है। 
विज्ञापन
डिडौली में हादसे के बाद सड़क पर झाड़ू लगाता पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहनों ने अज्ञात को बुरी तरह कुचल दिया। लगातार वाहनों के उतरने से शव के चिथड़े उड़ गए। मृतक महिला है या पुरुष इसकी भी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर झाड़ू से टुकड़ों को इकट्ठा कर मोर्चरी के रखवा दिया है।

विज्ञापन


ये हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित पैरामाउंट फैक्टरी के सामने हुआ। बृहस्पतिवार की मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन पर तेज रफ्तार वाहन के चालक ने अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कई घंटे तक शव हाईवे पर पड़ा रहा। इस दौरान हाईवे पर ट्रक समेत कई भारी वाहनों ने शव को बुरी तरह को कुचल दिया।

जिससे शव के चिथड़े उड़कर दस मीटर दूर तक बिखर गए। रात करीब दो बजे राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया और बाद में पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिए।
विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक महिला है या पुरुष इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी है। मौके पर मिले कपड़े के टुकड़े से अंदाजा लगाया जा रहे है कि मृतक कोई महिला हो सकती है। फिलहाल स्थानीय लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें