फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: डिडौली में गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के दो शावक, देखने के लिए लोगों की भीड़..वीडियो हो गया वायरल

Thu, 28 Dec 2023 01:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को कब्जे में लेकर जटिवन में रखा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।  बताया कि तेंदुआ बच्चे को नहीं देखने पर हमला कर सकती है। 
विज्ञापन
अमरोहा के डिडौली में तेंदुए के शावक मिले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत बनी हुई है। अब डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर के गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले हैं। उन्हें देख कर लोग अचंभित रह गए। दोनों शावक कौतूहल बने हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


दोनों शावकों को कब्जे में लेकर जटिवन में रखा गया है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गांव में किसान अबरार अली का परिवार रहता है। थोड़ी दूर उनका गन्ने का खेत है। बृहस्पतिवार की सुबह उनका बेटा आसिम परिवार के सदस्यों के साथ खेत पर गया था।

तभी उसने गन्ने के खेत की मेड़ पर तेंदुए के दो शावक देखे। तेंदुआ होने के डर से उसके होश उड़ गए। तुरंत ही आसिम ने शोर मचा दिया। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ आए। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस और वन विभाग के दरोगा नेमपाल सिंह व राजीव कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीण तेंदुए के शावकों को देखने के लिए उत्साहित दिखे। वहीं पुलिस और वन विभाग की टीम ने लोगों की भीड़ को हटाकर दोनों शावकों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल दोनों शावकों को अमरोहा के जटिवन स्थित डीएफओ कार्यालय में रखा गया है।
विज्ञापन


डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। हो सकता है मादा तेंदुआ अपने बच्चों की तलाश में फिर से उसी स्थान पर आ जाए। बच्चे नहीं मिलने की स्थिति में हमला भी कर सकती है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें