फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशी: भात से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सूखी नदी में गिरी, युवती की मौत, आठ घायल

Tue, 03 Jun 2025 03:39 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)।

सार

अमरोहा जिले के रहरा में भात कार्यक्रम से लौट रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सूखी नदी में गिर गई। इस हादसे में एक युवती की मौके पर मौत जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और रहरा स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
रहरा में हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा में खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब भात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी। भीषण हादसे में गजरौला के चक कूदेना निवासी युवती माया (20) की मौत जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि गजरौला के चक कुदैना गांव से ग्रामीण सोमवार को रहरा के मलकपुर गांव में भात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां हंसी-खुशी का माहौल था। भात का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात में जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।

तभी रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली के नजदीक नदी पर बने पुल के पास जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सूखी पड़ी नदी में पलट गई। इससे लोगों में चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


इस हादसे में चक कुदैना निवासी राम सिंह उर्फ मस्ता की बेटी माया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, संतोष, अर्चना, दया, प्रीति सहित आठ से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार करने का प्रयास किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने अस्पताल में विधायक के ना पहुंचने पर भी खासी नाराजगी व्यक्त की।

उसके बाद विधायक महेंद्र खड़गवंशी के बेटे देवेंद्र खड़गवंशी ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि एक युवती की मौत हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें