गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे चौपला की तरफ से एक गेहूं की बोरियों से लदा ट्रैक्टर टिपलर नगर की तरफ जा रहा था। जैसी ही वह चौपला से 10-15 कदम आगे बढ़ा, इस बीच बोरियों को रोकने के लिए बंधी रस्सी खुल गई। जिससे अनाज की बोरियां नीचे गिर कर फट गईं और गेहूं सड़क पर बिखर गया।
अमरोहा के गजरौला में ट्रैक्टर टिपलर में लादकर लाई जा रहीं गेहूं की बोरी रस्सी खुल जाने के कारण नीचे गिर कर फट गईं। गेहूं सड़क पर बिखर जाने से एक तरफ का रास्ता बंद करना पड़ा। इस दौरान जाम के हालात बने रहे। यातायात को संभालने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे चौपला की तरफ से एक गेहूं की बोरियों से लदा ट्रैक्टर टिपलर नगर की तरफ जा रहा था। जैसी ही वह चौपला से 10-15 कदम आगे बढ़ा, इस बीच बोरियों को रोकने के लिए बंधी रस्सी खुल गई। जिससे अनाज की बोरियां नीचे गिर कर फट गईं और गेहूं सड़क पर बिखर गया।
चालक ने तुरंत ट्रैक्टर टिपलर को रोका। दूसरी बोरी मंगाईं। ट्रैक्टर टिपलर पर सवार लोग बिखरे गेहूं को समेटने में लग गए। इस कारण आने जाने वाले वाहनों को एक ही तरफ से निकाला गया। जिससे जाम के हालात बने रहे। सूचना पाकर यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह वाहनों को रोक कर एक तरफ से गुजारा। एक घंटे की मशक्कत के बाद बिखरे गेहूं को भरा जा सका।