ग्राम पंचायतों में विकास की रूपरेखा बनाने के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्ययोजना अपलोड होती है। इसके बाद पंचायतों में विकास कार्य कराए जाते हैं। पोर्टल पर कार्ययोजना फीड करने में अमरोहा पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले की सभी पंचायतों में करीब 120 करोड़ से कार्य कराए जाने की कार्ययोजना तैयार करते हुए अपलोड की गई है।
गांवाें में पंचायत विभाग के जरिए विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाता है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर पंचायत विभाग के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना होता है। बजट के सापेक्ष ही कार्ययोजना फीड की जाती है। कार्ययोजना को अपलोड करने में अमरोहा पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले की सभी 576 पंचायतों ने अपनी कार्ययोजना समय से फीड कर जिले को पहले पायदान पर रखा है।
करीब 120 करोड़ रुपये की कार्ययोजना फीड हुई
डीपीआरओ ने बताया कि सभी पंचायतों के लिए करीब 120 करोड़ रुपये की कार्ययोजना अपलोड की गई है। कार्ययोजना के अनुसार ही गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। फीड की गई कार्ययोजना के तहत पंचायतों में प्रधान व पंचायत सहायकों, केयरटेकर का मानदेय, सड़कें, हैंडपंप मरम्मत व रिबोर, पंचायत घर, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प व लाइब्रेरी आदि के काम कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष से कार्ययोजना प्रभावी हो जाएगी।
- पंचायतों की कार्ययोजना फीड करने में जिले की प्रगति पूरे प्रदेश में अच्छी रही है। सभी पंचायतों ने कार्ययोजना फीड करने के लिए बेहतर कार्य किया है। कार्ययोजना के तहत ही पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
- पारुल सिसोदिया, डीपीआरओ