कान में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे एमए छात्र के शिवम यादव (22) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक शिवम परिवार का इकलौता बेटा था। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक शिवम यादव देहात थानाक्षेत्र के केशोपुर गांव के रहने वाले अशोक यादव के बेटा था। गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करने वाले अशोक यादव के परिवार में पत्नी पूनम के अलावा इकलौता बेटा शिवम था। शिवम यादव एमए की पढ़ाई के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।
रोजाना लाइब्रेरी जाता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम शिवम कान में फोन की लीड लगाकर गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। कान में लीड लगी होने के कारण शिवम ने रन-थ्रू ट्रेन के हॉर्न की आवाज नहीं सुनी। जिस कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही शिवम उछलकर रेलवे ट्रैक से दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता और मां को रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।