जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ में गजरौला के बारसाबाद निवासी तेजपाल सिंह शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। तेजपाल सिंह के भाई सतवीर सिंह परिजनों समेत रात 12 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
गजरौला के बारसाबाद में रामपाल के पांच पुत्रों में चौथे नंबर के तेजपाल सिंह छह साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। मंगलवार शाम चार बजे आतंकियों से मुठभेड़ में वे शहीद हो गए। यह सूचना गांव के ही एक फौजी यतेश कुमार के फोन पर मैसेज से दी गई। उनके निधन के बाद पूरे गांव में शोक छा गया है।