फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha : क्रिकेटर शमी की बहन की ग्राम प्रधान सास अब राशन कार्ड मामले में भी फंसी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Wed, 09 Apr 2025 03:52 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन की ग्राम प्रधान सास पर मनरेगा घोटाले के बाद अब फर्जी तरीके से बीपीएल राशन कार्ड बनवाने का आरोप लगा है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद फिर से हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन व बहनोई समेत परिवार के आठ लोगों के जॉब कार्ड बनवाकर मजदूरी हड़पने की आरोपी ग्राम प्रधान गुले आयशा राशन कार्ड मामले में भी फंस गई हैं। इस पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पलौला गांव की ग्राम प्रधान क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना की सास गुले आयशा हैं। हाल ही में उनके परिवार के आठ लोगों समेत कुल 18 लोगों द्वारा फर्जी तरीके से मनरेगा मजदूरी लिए जाने का मामला सामने आया था।

मामला सुर्खियों में आने के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार ने भी रिपोर्ट तलब कर ली थी। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मामले की जांच परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ग्राम प्रधान से कुल 8.68 लाख रुपये की रिकवरी की गई थी।
विज्ञापन


साथ ही मामले में दोषी एक बीडीओ व सचिव पर विभागीय कार्रवाई तथा तीन सचिवों व एक लेखाकार समेत चार रोजगार सेवक, एपीओ, तकनीकी सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब ग्राम प्रधान गुले आयशा के बीपीएल कार्डधारक होने का मामला सामने आया है।
UP: मनरेगा फर्जीवाड़ा में बड़ी कार्रवाई... आठ निलंबित, क्रिकेटर शमी की बहन की सास से होगी 8.68 लाख की वसूली
उनके राशन कार्ड में कुल चार यूनिट दर्ज हैं। मामले की जानकारी होने के बाद डीएम ने इसकी जांच सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा को सौंप दी है। डीएसओ रीना रानी का कहना है कि मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रहा है। प्रधान द्वारा राशन कार्ड बनवाए जाने के बाद कितना राशन लिया गया है।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय से मंंगाई जा रही है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बीडीओ जोया को मामले की जांच दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें