आलापुर में सर्वाधिक, ब्रजघाट के बूथ पर सबसे कम मतदान
अमरोहा लोकसभा सीट पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान आलापुर गांव के बूथ नंबर 369 पर 79.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम मतदान ब्रजघाट के भागीरथी इंटर कालेज के बूथ नंबर 309 पर 33.26 प्रतिशत पर हुआ।
क्षेत्र में गुर्जर, सामान्य वर्ग बाहुल्य क्षेत्रों में मतदान बहुत कम रहा तो कुछ बूथों पर सामान्य हुआ। वहीं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के बूथों पर मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर अपने कर्तव्य को निभाया। विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक आलापुर गांव के बूथ नंबर 369 पर 79.82 प्रतिशत मतदान हुआ इस बूथ पर मुस्लिम मतों की संख्या अधिक है।
वहीं सबसे कम मतदान का तमगा भागीरथी इंटर कॉलेज ब्रजघाट के बूथ 309 को मिल रहा है, जिसमे मात्र 33.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा गोहरा के बूथ नंबर 25, भोवापुर मस्तानगर के बूथ नंबर 170, रझैटी के बूथ नंबर 234 एंव 235, कुुराना के बूथ नंबर 214 आदि पर काफी कम मतदान हो सका है।
नेताओं के गढ़ माने जाते हैं कम मतदान वाले बूथ
बता दें कि लोकसभा चुनाव में जहां जहां मतदान कम हुआ है, वहां पर नेताओं की काफी भीड़ है। इन मतदान केंद्रों पर नेताओं के अलावा सामान्य जाति के मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। इन बूथोंं पर मतदान कम होने से नेताओं की भी नींद उड़ गई है।
अमरोहा लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़े
विस क्षेत्रों कुल मतदाता मतदान मतदान प्रतिशत
मंडी धनौरा 348721 218732 62.72
नौगांवा सादात 331415 225716 68.11
अमरोहा 312416 213108 68.21
हसनपुर 370941 241265 65.04
गढ़मुक्तेश्वर 353153 209832 59.42
कुल योग 1716646 1108653 64.58