फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Lok Sabha seat: पहले हसनपुर अव्वल, अंत में नौगांवा के वोटरों ने मारी बाजी, गढ़मुक्तेश्वर मतदान में पीछे

Sun, 28 Apr 2024 03:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

अमरोहा लोकसभा चुनाव में इस बार जिले के मतदाता वर्ष 2019 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। लेकिन, उन्होंने 64.58 मतदान कर काफी जज्बा दिखाया। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं के वोट डालते रहे। यही वजह है कि शुरुआती चार घंटों की वोटिंग में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अव्वल रहे।

विज्ञापन

अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
उन्होंने पांचों विधानसभा में सबसे अधिक वोटिंग की। इसके बाद अंतिम तीन घंटों में नौगांवा के मतदाता बाजी मार गए। सबसे बुरी स्थिति गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र की रही। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों की बात करें तो पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे तक 14.92 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें धनौरा विधानसभा क्षेत्र में 14. 90 प्रतिशत, नौगांवा सादात में 15.16 प्रतिशत और अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में 14.74 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में 15.82 प्रतिशत मतदान हुआ। 

अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
वहीं, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता 13.76 प्रतिशत मतदान ही कर सके। अगले दो घंटों में पांचों विधानसभाओं में 28. 87 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में 28.11 प्रतिशत, जबकि नौगांवा सादात में 29.26 प्रतिशत, अमरोहा में 30.28 प्रतिशत और हसनपुर में 30.40 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पीछे रहे और कुल 26.30 प्रतिशत ही मतदान कर सके। उसके बाद अगले दो घंटे यानी एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी हुआ।

अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
वोटरों ने 41.22 प्रतिशत मतदान किया। जिसमें 43.79 वोट प्रतिशत के साथ अमरोहा के मतदाता आगे निकल गए। जबकि धनौरा विधानसभा क्षेत्र में 39. 92 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नौगांवा सादात में 42.73 प्रतिशत, हसनपुर में 41.99 प्रतिशत और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 38.06 प्रतिशत मतदान हो सका। दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में भी अमरोहा आगे रहा। यहां के वोटराें ने 55 प्रतिशत मतदान किया। जबकि, नौगांवा सादात 54.36 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
हसनपुर में 52.83 तो मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में 50.36 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि गढ़मुक्तेश्वर में केवल 47.52 प्रतिशत वोटिंग हो सकी। इसके बाद पांच बजे तक यानी दो घंटे का प्रतिशत सामने आया। जिसमें 65.45 प्रतिशत वोटिंग करके नौगांवा सादात के मतदाता आगे निकल गए। जबकि अमरोहा क्षेत्र के मतदाता 65 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, हसनपुर क्षेत्र के मतदाता 62. 38 प्रतिशत वोटिंग की।

अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
वहीं धनौरा क्षेत्र के 60.16 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि केवल 57.20 प्रतिशत मतदान के साथ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के वोटर पांचों विधानसभाओं में फिसड्डी रहे। छह बजे तक की वोटिंग में  68.02 वोटों के साथ नौगांवा सादात सबसे आगे रहा तो अमरोहा 68.01 वोटों के साथ दूसरे पर स्थान रहा। हसनपुर में 65.07 और धनौरा में 62.25 प्रतिशत वोटिंग हुई। गढ़मुक्तेश्वर में मात्र 59.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
आखिरी एक घंटे में मात्र 2.54 प्रतिशत वोट पड़े   
दिन भर जहां वोटर उत्साहित दिखे। पांच बजे तक जहां 62.04 प्रतिशत वोटिंग हुई। उसके बाद अगले एक घंटे यानी छह बजे तक मात्र 2.54 प्रतिशत वोट पड़े। आखिरी में वोटिंग प्रतिशत 64.58 रहा। जबकि, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की बात करें तो यहां का मत प्रतिशत शुरुआत से ही कम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें