फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के डेंगू संक्रमित युवक की दिल्ली में मौत, कोहराम

Fri, 02 Nov 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैदनगली(अमरोहा)
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ निवासी युवक की दिल्ली में डेंगू से मौत हो गई। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से वह बुखार से पीड़ित था। प्लेटलेट्स कम होने पर युवक के मुंह और नाक से खून आने लगा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


ढक्का मोड़ निवासी गुल मोहम्मद (25) दिल्ली में छत की सीलिंग बनाने का काम करता है। इसके लिए वह पिछले कई साल से दिल्ली में रह रहा है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह से उसे बुखार की शिकायत थी। खून की जांच कराई तो प्लेटलेट्स बहुत कम आई और दिल्ली के चिकित्सकों ने उसे डेंगू की पुष्टि कर दी। प्लेटलेट्स इतनी कम हो गई थी कि उसके मुंह और नाक से खून भी आना शुरू हो गया। बुधवार की रात बारह बजे गुल मोहम्मद की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में गुल मोहम्मद के तीन भाई और भी हैं। पूरा परिवार मजदूरी करता है। गुरुवार सुबह गुल मोहम्मद का शव गांव ढक्का मोड़ पर लाया गया। जहां दोपहर में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें