फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: गर्मी में हार्टअटैक... शुगर मिल के सेवानिवृत कर्मचारी की मौत, रोडवेज बस अड्डे पर हो गए थे बेहोश

Wed, 22 May 2024 05:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा बस अड्डे पर शुगर मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्हें आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में भीषण गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी में शुगर मिल से सेवानिवृत्त रामपाल सिंह (65) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रोडवेज बस से उतरने के बाद बस अड्डे पर वह बेहोश हो गए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक रामपाल सिंह बिजनौर जनपद के स्योहारा थानाक्षेत्र के खलीलपुर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी कमला देवी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। रामपाल सिंह स्योहारा शुगर मिल से सेवानिवृत्त हुए थे।

रामपाल सिंह के पैर में दर्द रहता था, इसलिए वह बुधवार को दवाई लेने के लिए अमरोहा आए थे। बिजनौर से रोडवेज बस में सवार होकर अमरोहा पहुंचे रामपाल सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


जैसे ही बस डिपो पर जाकर रुकी तभी रामपाल सिंह बस से उतरते ही बेहोश हो गए। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल लेकर जाने से पहले रामपाल सिंह की मौत हो गई।

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस को मोर्चरी में रखवा दिया। डॉक्टर ने गर्मी के कारण हार्ट अटैक आने की बात कही है। जानकारी मिलते ही मृतक रामपाल सिंह के परिजन घर से अमरोहा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें