डिडौली में हुए सड़क हादसे में मेरठ निवासी की मौत हो गई। वह उत्तराखंड के एक मंदिर में पूजा कराकर घर जा रहे थे। उनकी बाइक को दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के मंदिर पर पूजा करके घर लौट रहे स्कूटी सवार बाबा अरुण (40) को दूग्ध वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक बाबा अरुण मेरठ जनपद के दुलाल सिकंदरपुर के रहने वाले थे।
उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक अरुण पूजा पाठ करने का काम करते थे। सोमवार को वह शक्तिपुरम स्थित मंदिर में पूजा करके मेरठ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर पहुंची तभी दूध के वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाबा अरुण कुमार उछलकर दूर जा गिरे और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अरुण कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर वाहनों को गंतव्य के लिए भेजा। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में दूध के अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।