फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच विकेट से जीती अमरोहा पुलिस इलेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मिलेनियम वर्ल्ड क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में अमरोहा पुलिस इलेवन ने सुपर सोल्जर्स मुरादाबाद को पांच विकेट से हरा दिया। 149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर सोल्जर्स मुरादाबाद की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज अनुज बाना पहली ही गेंद पर रन आउट होकर बिना खाता खोले लौट गए। कन्हैया गुर्जर ने 21 गेंदों पर 19 और शेखर मलिक ने सात रन बनाए। कालियर ने एक छोर संभालते हुए 40 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में प्रभात ने 12 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर स्कोर को 148 तक पहुंचाया। पूरी टीम 20 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।
अमरोहा पुलिस इलेवन की ओर से कसाना ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। अभिषेक गिल और रेशव चक्रवर्ती ने भी दो-दो विकेट झटके, जबकि चेतन और कुलदीप को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा पुलिस इलेवन को चेतन और कसाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। कसाना ने 13 रन बनाए, जबकि चेतन ने 33 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 35 रन की पारी खेली। कप्तान सुधीर ने 13 गेंदों पर 20 रन जोड़े। सौरभ गुर्जर ने 18 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। अंत में विकास ने 17 गेंदों में चार चौकों के सहारे नाबाद 26 और करण यादव ने नाबाद तीन रन बनाकर टीम को 18.3 ओवर में जीत दिला दी।
सुपर सोल्जर्स की ओर से प्रभात, शेखर मलिक, कन्हैया गुर्जर, कालियर और यशवंत शेखर ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन अमरोहा पुलिस इलेवन की संतुलित बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें