फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: पर्स चोरी के शक में पकड़े बालकों को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, करंट लगाने का भी आरोप; एक की हालत नाजुक

Wed, 10 Dec 2025 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

शरीर पर चोट के निशान पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले शादी समारोह में कारोबारी की पत्नी का पर्स चोरी के शक में पकड़े गए चार बालकों को नगर कोतवाली पुलिस ने थर्ड डिग्री दे डाली, जिससे एक बालक की हालत बिगड़ गई। सिपाही पर एक बालक को बिजली का करंट लगने का भी आरोप है। 

विज्ञापन


शरीर पर चोट के निशान पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहे हैं। पुलिस की थर्ड डिग्री से घायल बालक को लेकर कलक्ट्रेट लेकर पहुंचे परिजनों ने डिप्टी कलक्टर को शिकायती पत्र देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप दी है।

रविवार रात अमरोहा नगर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें शामिल महिलाएं और पुरुष खाना खा रहे थे। तभी, कारोबारी की पत्नी का पर्स चोरी करने के शव में चार बालकों को पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस चारों बालकों को पकड़कर कोतवाली ली आई और पूछताछ शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि बालकों के पास पर्स बरामद नहीं होने के बाद पुलिस ने आधी रात के समय उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने बालकों को थर्ड डिग्री दी। उन्हें बुरी तरह पीटा गया। बिजली का करंट भी लगाया गया। जिस कारण एक बालक की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरैशी का रहने वाला एक परिवार कलक्ट्रेट पहुंचा। गोद में दस साल का बच्चा था। 

पीड़ित परिवार ने डिप्टी कलक्टर को शिकायती पत्र देकर पुलिस की बर्बरता की कहानी बताई। कहा कि उनका बेटा सिर्फ दस साल का है और तीन बालकों के साथ पुलिस उसे भी पकड़ कर ले गई थी। इसके बाद पुलिस से चारों बालकों से पूछताछ की, लेकिन उनके बेटे के साथ में बेरहमी से मारपीट की। 

एक कांस्टेबल के द्वारा बिजली का करंट लगाया गया। अपने बालक को लेने कोतवाली पहुंचे उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। बालक के पूरे शरीर पर चोट के निशान है। अब आरोपी कांस्टेबल फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें