फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में अमरोहा पुलिस चौथे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा पुलिस ने कानून व्यवस्था के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सीएम डैशबोर्ड पर जुलाई 2026 की रैंकिंग में इसे प्रदेश में चौथा स्थान मिला है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर हर माह जिलों के पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा होती है। उन्होंने स्वयं डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। एएसपी अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में अधिकारियों और थाना स्तर के कर्मचारियों ने लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया। जुलाई की रैंकिंग में अमरोहा पुलिस का प्रदर्शन कई मानकों पर शत-प्रतिशत रहा। इनमें एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई शामिल है। पॉक्सो एक्ट, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और आबकारी अधिनियम में भी शत-प्रतिशत प्रदर्शन दर्ज किया गया। एनडीपीएस एक्ट और गोहत्या निवारण अधिनियम से संबंधित कार्रवाई भी पूरी की गई।



अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन
शिकायती प्रार्थना पत्रों और सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी प्रभावी रहा। महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई और सत्यापन कार्य में भी जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया। चरित्र प्रमाण पत्र, धरना-प्रदर्शन और जुलूस आदि से संबंधित कार्रवाई में अमरोहा पुलिस को प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक अंक मिले। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस उपलब्धि से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें