फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा पुलिस ने 20 दिन में खोज निकाला महिला भाजपा नेता का खोया पालतू कुत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की महिला भाजपा नेता सीमा चौधरी का खोया पालतू कुत्ता पुलिस ने 20 दिन में (शनिवार को) खोजकर महिला नेता को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस कुत्ते को घर के बाहर टहलते समय रजबपुर का एक व्यक्ति लावारिस समझकर ले गया था। उसने पुलिस को बताया कि मासूम बच्ची घर में कुत्ता पालने की जिद कर रही थी। उसे कुत्ता लावारिस लगा तो वह ले गया था। कुत्ते की मूल घर में वापसी से खुश महिला भाजपा नेता ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

महिला भाजपा नेता सीमा चौधरी जिले में डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया के मोहल्ला खेड़ा में रहती हैं। वह भाजपा में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय नेता हैं। उनके घर में दो साल से यह कुत्ता पला है। नस्ल का उन्हें अंदाजा नहीं लेकिन घर में सब उसे बूजो कहकर बुलाते हैं। 17 जनवरी की शाम घर के बाहर टहलते समय बूजो गायब हो गया था। उन्होंने डिडौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस एक बैंक के बाहर एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कुत्ते को ले जाने वाले तक पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें