फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में जोन नंबर वन बनी अमरोहा पुलिस

Fri, 19 Jan 2018 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और कुख्यात अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए योगी सरकार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एनकाउंटर के चलते पुलिस के जंग खाए हथियार भी चलने लगे हैं। जनपद पुलिस ने सात महीने में नौ मुठभेड़ों को अंजाम देकर बरेली जोन में खुद को नंबर वन बना लिया है। पकड़े गए सभी नौ कुख्यात अपराधियों पर हजारों का इनाम घोषित था, जिन्हें मुरदाबाद जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। हालांकि मुठभेड़ में गोली लगने से कई सिपाही भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर उत्कर्ष कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक पिछले सात महीनों में पुलिस की बदमाशों से नौ मुठभेड़ हुईं हैं। सात अगस्त की रात अमरोहा कोतवाली पुलिस की मकसूदपुर नवादा के जंगल में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें आदमपुर के पांडली निवासी 12 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद अमरोहा न्यायालय में पुलिस की गिरफ्त से भागे कुख्यात मुकीम काला गैंग के शूटर और 15 हजार के इनामी बदमाश तैय्यब को रझोहां और अटारी मुरीदपुर के जंगल से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। 
20 दिसंबर की रात गजरौला पुुलिस और बदमाशों के बीच तिगरी-कांकाठेर के जंगल में आमना-सामना हुआ। पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश जयसिंह की घेराबंदी कर पकड़ा। 18 नवंबर की रात अमरोहा नगर पुलिस ने झनकपुर जलालपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान 12 हजार के इनामी मंजूर को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया। 26 दिसंबर की रात कांकर सराय के जंगल में मुठभेड़ के दौरान 12 हजार का इनामी बदमाश हनीफ कुरैशी पकड़ा     गया है। 
विज्ञापन

30 दिसंबर को गंगवार-सकरगढ़ी के जंगल में हसनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 हजार का इनामी इकबाल पकड़ा गया। 9 जनवरी की रात डिडौली पुलिस की चौबरिया गांव के जंगल में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान 15 हजार का इनामी खुर्शीद को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। वहीं 15 जनवरी की रात को गजरौला पुलिस ने सलेमपुर-गजरौला रेलवे क्रासिंग के निकट मुठभेड़ के दौरान शामली से भगोड़ा और 5 हजार का इनामी बाबू अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में करीब 12 पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें