अनमोल हॉस्पिटल के संचालक ने बगैर अनुमति के ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़ी है। यह बेहद गंभीर मामला है। किसी भी अवैध अस्पताल को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। अस्पताल संचालक के खिलाफ मेडिकल एक्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। -डॉ. राहुल कुमार, अधीक्षक, सीएचसी धनौरा
इससे पहले भी दो अस्पताल संचालकों ने भी बगैर अनुमति सील तोड़ी
अवैध अस्पताल संचालकों को कानून का भय नहीं रह गया है। पिछले साल 26 दिसंबर को ग्राम नवाबपुरा में स्थित माधव नर्सिंग होम में ग्राम मुकारमपुर निवासी महिला प्रियंका की भी प्रसव के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया था।
माधव नर्सिंग होम के ऑपरेशन थियेटर को शिकायत मिलने पर एसडीएम की मौजूदगी में 15 सितंबर को सील किया गया था। उसके संचालक ने भी ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़कर प्रियंका का ऑपरेशन किया था। विभाग की ओर से माधव नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
माधव नर्सिंग होम की घटना के बाद डीएम के निर्देश पर नगर के आठ अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर सील किए गए थे। इनमें अनमोल हॉस्पिटल भी शामिल था। एक अन्य बिजनौर हॉस्पिटल के संचालक ने सात जनवरी को ही ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़ कर महिला का ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरा अस्पताल सील कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब अनमोल हॉस्पिटल के संचालक मनोज कुमार ने ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़ ली।