बच्ची के शव को किया गया सुपुर्दे खाक
नौशाद के परिवार में पत्नी साजिया खान और बड़ी बेटी आयत खान और बेटा मोहम्मद मौरिस खान है। कुत्तों का शिकार हुई बच्ची नुरसद सबसे छोटी बेटी थी। कुत्तों के हमले में जान गंवाने के बाद परिजनों ने बच्ची के शव काे सुपुर्दे खाक कर दिया।
कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की सभी नगर पालिका और न्याय पंचायत के अधिकारियों को भ्रमण करने और मौका मुआयना करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पर अधिकारी उचित कार्रवाई करेंगे। -अनुज सिंह, डीएम, मुरादाबाद