फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा नानवेज प्रकरण: हिल्टन स्कूल को लेकर गरमाई राजनीति, पीड़ित छात्र से मिले सपा सांसद बर्क, बोले- दुखद घटना

Sun, 08 Sep 2024 07:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

कॉन्वेंट स्कूल में नॉनवेज प्रकरण को लेकर राजनीति भी गरमाने लगी है। स्थानीय नेताओं के साथ दूसरे जिले के नेता भी अब छात्र के समर्थन में उतर गए हैं। संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क छात्र के घर पहुंचे। 
विज्ञापन
अमरोहा पहुंचे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र द्वारा नॉनवेज लाने से मना करने और नाम काटने का मामला लगातार गरमा रहा है। इसे लेकर अब राजनीति भी गरमाने लगी है। स्थानीय नेताओं के साथ दूसरे जिले के नेता भी अब छात्र के समर्थन में उतर गए हैं।

विज्ञापन


रविवार को संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क छात्र के घर पहुंचे और वार्ता की। परिवार के लोगाें को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आजाद मुल्क में इस तरह की घटना होना दुखद है। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की।

कहा कि कार्रवाई होने से इस मानसिकता के लोगों को सबक मिलेगा। वहीं, जहां सदर विधायक महबूब अली ने प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग उठाई है, वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी मामले की निंदा करते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें