अमरोहा में विवाहिता को मारने के लिए घर में आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई है। माैके पर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुरावली थाना क्षेत्र के गांव में विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। ससुराल वालों पर घर में आग लगाने का आरोप है। पति व ससुर मौके से फरार हो गए हैं। आग की चपेट में आकर विवाहित झुलस गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंच गए।
विज्ञापन
विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बताते हैं कि सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी निवासी उजमा (22) की शादी 24 अप्रैल 2024 को रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में सनाज के साथ हुई थी।
बताते हैं कि घर में पिछले कई दिन से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह को पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। इसी बीच घर में अचानक आग लग गई। विवाहिता आग की चपेट में घिर गई।
विज्ञापन
मायके वालों का आरोप है कि पति और ससुर ने विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की और घर में आग लगाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया और आग की चपेट में आकर झुलसी विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया।
जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि घर में आग लगने से विवाहिता झुलस गई है। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।