फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: फैक्टरी में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम नहीं, मालिक के खिलाफ कार्रवाई, सामने आई कई प्रकार की गंभीर चूक

Tue, 17 Jun 2025 08:30 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा के पटाखा फैक्टरी में हादसे के बाद मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में कई प्रकार की लापरवाही सामने आई है। फैक्टरी में हुए विस्फोट में चार महिलाओं की मौत जबकि नाै लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरासी गांव के बाहरी हिस्से में चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को हापुड़ निवासी फैक्टरी मालिक सैफ उर रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फैक्टरी मालिक की लापरवाही के कारण विस्फोट होने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक फैक्टरी में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम नहीं थे। मानक के अनुरूप सुरक्षा के उपकरण भी नहीं लगाए गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद
मालिक पर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण कराने का भी आरोप है। मृतक सर्वेश देवी के पति सोविंदर की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अतरासी गांव के बाहरी हिस्से में चल रही पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया था।

अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद

इसमें फैक्टरी में काम कर रहीं रजबपुर निवासी रुकसाना व शहनाज और पपसरा गांव निवासी रूमा व सर्वेश की मौत हो गई थी, जबकि मलबे में दबकर अमरोहा के मोती नगर निवासी मोना, विशाल, पूजा, पूजा पत्नी अमित कुमार, इंद्रवती, अतरासी कलां निवासी सलोनी, पपसरा निवासी सोनिया, पूजा पत्नी राजेश, मंगूपुरा निवासी नाजरीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Amroha Pataka Factory Blast: किसी का सिर तो किसी का हाथ था धड़ से अलग, अपनों को देख डरे अपने; देखें भयवाह मंजर

अमरोहा पखाटा फैक्टरी में हादसे के बाद उपचाराधीन लोग - फोटो : संवाद
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फैक्टरी में हुए विस्फोट की मजिस्ट्रियल जांच के लिए एडीएम वित्त व राजस्व की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि यह पटाखा फैक्टरी हापुड़ जिले के सैफ उर रहमान के नाम पर पंजीकृत है। अमरोहा-अतरासी मार्ग से करीब एक किलोमीटर अंदर दो शेड में चल रही फैक्टरी में विस्फोट के समय करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा पखाटा फैक्टरी में हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

इन धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट
एसपी ने अमित कुमार आनंद ने बताया कि पटाखा फैक्टरी संचालक सैफ उर रहमान के खिलाफ बीएनएस की धारा 288, 125बी, 106 और विस्फोट अधिनियम की धारा 9बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें