धनाैरा तहसील में कार्यरत लेखपाल की ट्रेन की चपेट में आने से माैत हो गई। पुलिस की सूचना पर माैके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अमरोहा के तहसील धनौरा में तैनात लेखपाल तेजवीर सिंह (40) की शनिवार सुबह मसूरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। ट्रेन चालक की सूचना पर जीआरपी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बछरायू थाना क्षेत्र के गांव बाखरपुर माफी निवासी तेजवीर सिंह धनौरा तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनको ब्रेन हेमरेज हुआ था। इस कारण वह मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे। पत्नी पिंकी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे थाने से फोन पर तेजवीर के ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की जानकारी दी गई।
इसके बाद परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। वहां तेजवीर का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि भगवानपुर गांव के रेलवे फाटक के पास मसूरी एक्सप्रेस की चपेट में तेजवीर आ गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लेखपाल के दो बच्चे हैं।