फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मिल न चली तो डीसीओ कार्यालय में गन्ना भरेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों ने दीवान शुगर मिल अगवानपुर के सुचारू रूप से न चलने पर डीसीओ कार्यालय में गन्ना भरने की चेतावनी दी है। बुधवार को इस शुगर मिल को आपूर्ति करने वाले किसान भाकियू अराजनैतिक के नेतृत्व में डीसीओ कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दीवान शुगर मिल अगवानपुर को गन्ना आपूर्ति करने वाले गांव नाजरपुर खुर्द, हादरपुर, हाशमपुर, राम नगर, चक छावी एवं रजाकपुर के किसानों का कहना है कि अमरोहा स्थित शुगर मिल बंद होने से उनके गन्ने की आपूर्ति अगवानपुर स्थित शुगर मिल को दी गई थी। लेकिन आए दिन शुगर मिल बंद रहने से उनके गन्ने की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो वह शुक्रवार से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर गन्ना भरना शुरू कर देंगे। इस अवसर पर किसान शीशपाल सिंह, भोपाल सिंह, गुरवेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, संजय सिंह, हरपाल सिंह, गोपी चंद, खचेड़ू सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
गेहूं की बुवाई में आ रही परेशानी
किसानों का कहना है कि शुगर मिल न चलने से उनको भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। मिल न चलने के कारण गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। जिससे गेहूं की बुवाई में संकट आने लगा है। किसानों का कहना है कि गेहूं की बुवाई के लिए समय से खेत तैयार नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें