फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 15 Jan 2022 04:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के आदमपुर थानाक्षेत्र में सात दिन पहले सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन


मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव बीजलपुर गांव का है। यहां पर किसान छतर सिंह का परिवार रहता है। उनका घर गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। जिसके बगल में ही उनका खेत है। नौ दिसंबर को उनका बेटा संतोष (28) खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गया था। इसी दौरान सांड ने हमला कर दिया था। घायल का परिजनों ने पास के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया था। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था।

मेरठ के अस्पताल में युवक का उपचार कराया जा रहा था। शनिवार सुबह की सुबह करीब छह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मेरठ से शव लेकर गांव पहुंच गए। यहां से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं। युवक की मौत से पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक किसानी के अलावा रोजमर्रा की मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें