फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: बहजोई के सरकारी अस्पताल की टीबी यूनिट में लगी भीषण आग, मशीनों समेत दवाइयां जलकर खाक

Sun, 17 Sep 2023 01:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (अमरोहा)

सार

बहजाेई के सरकारी अस्पताल की टीबी यूनिट में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। स्वास्थ्य विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। 
विज्ञापन
अमरोहा जिले के बहजोई स्थित सरकारी अस्पताल के टीवी यूनिट में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहजोई के सरकारी अस्पताल की टीबी यूनिट में आग भड़क उठी। इससे मशीनों व अन्य उपकरणों समेत दवाइयां जलकर खाक हो गई। आग लगने की घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कई उपकरण और दवाइयां जल चुकी थी। सीएमओ ने भी मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान के बारे में जाना। सीएमओ दफ्तर के पास ही टीबी यूनिट संचालित होती है।

अधिकारियों ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग किस कारण लगी इसकी भी जांच हो रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें