फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो शावक संग तेंदुआ देखे जाने से दहशत में सलेमपुर गौसाईं के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सलेमपुर गौसाईं के जंगल में धान की फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीणों को दो शावक संग तेंदुआ दिखाई दिया। दहशत के मारे ग्रामीण गांव को लौट आए। वन विभाग की टीम को सूचना दी, लेकिन गांव में कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव के ग्रामीण शुक्रवार की रात खेतों में धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। ग्रामीण टॉर्च लगाकर देख रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दूर खेतों में घूम रहे तेंदुए व उसके संग दो शावकों पर पड़ी। उनको देख ग्रामीण चुपचाप गांव को लौट आए। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को फोन किया। मगर शाम तक गांव में टीम नहीं पहुंची। तेंदुआ व दो शावक दिखाई देने से ग्रामीण खासी दहशत में हैं। चारा काटने के लिए खेतों में अकेला जाने से कतराने लगे हैं। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि तेंदुए की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें