थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा सतीश की तहरीर पर गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस के चालक लाखन सिंह निवासी चक रुस्तमपुर के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से बस चलाने, जिससे युवक की मौत हो जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गजरौला में खुंगावली के निकट हाईवे किनारे खड़े युवक को गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजन व ग्रामीण भी एकत्र हो गए जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी 28 वर्षीय कलुवा पुत्र उदय सिंह मंगलवार की रात हाईवे स्थित एक होटल पर आया। परिजनों के मुताबिक होटल पर खाना खाने के बाद वह नौ बजे गांव जाने के लिए हाईवे पार करने को किनारे खड़ा था।
इसी दौरान गजरौला की दिशा से जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने कलुवा को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुन ग्रामीण और परिजन एकत्र हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंच गई। हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा सतीश की तहरीर पर गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस के चालक लाखन सिंह निवासी चक रुस्तमपुर के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से बस चलाने, जिससे युवक की मौत हो जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।