फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे मामा-भांजे को तेज रफ्तार वाहन चालक ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 28 Mar 2023 11:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में महिपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे मामा-भांजे को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। हादसे में संभल निवासी एक मामा की मौत हो गई। जबकि दूसरे मामा और भांजा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर इंतजाम अली खां गांव में किसान महिपाल सिंह का परिवार रहता है। सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड़ में उनकी ससुराल है। उनके साले के बेटे सौरभ व गौरव सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके गांव आए थे।

दावत खाने के बाद दोनों अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह कांकर सराय से बंबूगढ़ को जाने वाली रोड पर पहुंचे तभी संभल जनपद के एचोड़ा कम्बोह थानाक्षेत्र के भूड़ा गांव निवासी सुमित मिल गया। सुमित महिपाल सिंह का धेवता है। इस दौरान तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन चालक ने तीनों को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में सौरभ (26) की मौके पर मौत हो गई। जबकि गौरव व सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में महिपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें