अमरोहा की युवती की गाजियाबाद निवासी युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों लगातार मिलने लगे। आरोप है कि इस बीच युवक ने युवती की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
दिल्ली में रहने वाली अमरोहा की युवती की दोस्ती गाजियाबाद के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से हो गई। इसके बाद दोनों के परिवार एक दूसरे के घर आने जाने लगे। इस बीच युवक ने युवती की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
विज्ञापन
जब युवती ने युवक और उसके परिजनों से वीडियो वायरल करने के बारे में पूछा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमरोहा नगर की रहने वाली एक युवती दिल्ली के अस्पताल में नौकरी करती है।
वहीं अस्पताल के हॉस्टल में रहती है। सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उसकी दोस्ती गाजियाबाद के स्वर्ण जयंतीपुरम में रहने वाले प्रिंस से हुई। इसके बाद दोनों परिवार एक दूसरे के घर आने जाने लगे। आरोप है कि प्रिंस ने गुप्त कैमरा लगाकर युवती की अश्लील वीडियो बना ली और बाद में उसके अस्पताल के सीनियरों को भेज दी।
विज्ञापन
इसके बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। युवती ने इसकी शिकायत प्रिंस के परिजनों से की तो उन्होंने विश्वास नहीं किया। पीड़िता ने ये बात अपने परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने भी प्रिंस और उसके परिजनों को वीडियो वायरल करने के बारे में पूछा।
तभी से लेकर आरोपी प्रिंस जान से मारने की धमकी दे रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में प्रिंस के खिलाफ धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।