फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: रात में गुपचुप तरीके से प्रेमी युगल मंदिर में रचा रहा था शादी, शंख बजा तो लठ लेकर पहुंच गए ग्रामीण

Sat, 09 Sep 2023 05:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मंडी धनौरा इलाके में प्रेमी युगल रात को एक मंदिर में शादी कर रहा था। इस बीच ग्रामीणों में जाग होने के कारण वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो प्रेमी युवग वहां से चला गया। 
विज्ञापन
मंदिर में प्रेमी युगल ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने भतीजे की शादी उसकी प्रेमिका के साथ गुपचुप तरीके से करा दी। रात को गांव के मंदिर में शंख व मंत्रों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला ने ग्रामीणों की आपत्ति को देखते हुए दोनों को रात में ही गांव से बाहर भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है। एक गांव में बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों को बाहर की ओर बने मंदिर से मंत्रों व शंख की आवाज सुनाई दी तो उत्सुकतावश वे वहां पहुंच गए। एक ग्रामीण ने बताया कि वहां एक जोड़े के विवाह की रस्में चल रही थीं।

गांव की ही एक महिला वहां मौजूद थी। ग्रामीणों ने आपत्ति की तो महिला ने दोनों को गांव से बाहर भेज दिया। विवाह की रस्में पूरी करा रहे पंडित भी उनके साथ चले गए। बताया जाता है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे और विवाह की रस्म पूरी करने के लिए अपनी बुआ के पास आए थे।
विज्ञापन


विवाह की रस्म पूरी कराने के लिए पंडित भी वे अपने साथ ही लाए थे। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने इस तरह की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि किसी ग्रामीण की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें