फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा कैलसा पाकबड़ा मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Sat, 03 May 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में अमरोहा-कैलसा पाकबड़ा मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के प्रस्ताव को शासन में मंजूरी मिलने के बाद चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। करीब 9.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 24.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग के चौड़ा होने से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। जाम की समस्या से निजात मिलेगी तो वहीं हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग स्टेट हाईवे-78 है। इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इस बाबत शिक्षक विधायक डा हरि सिंह ढिल्लो ने बीते साल अक्तूबर माह में प्रस्ताव भेजकर मार्ग के चौड़ीकरण की शासन स्तर पर मजबूत पैरवी की थी। पिछले महीने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अभय प्रताप श्रीवास्तव ने मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के मामले में पत्र जारी कर एमएलसी को अवगत कराया।
इसमें अमरोहा कैलसा-पाकबड़ा मार्ग पर 9.50 किमी लंबाई में चौड़ीकरण की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की बात कही गई। स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजना के तहत व्यय वित्त समिति ने पांच वर्षीय अनुरक्षण के साथ 24 करोड़ 12 लाख 48 लाख 48 हजार रुपये के बजट को मंजूरी मिली।
विज्ञापन

साथ ही प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुए 12.6 करोड़ रुपये का बजट भी अवमुक्त कर दिया गया है। अब तकनीकी स्वीकृति के बाद जल्द ही मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा। इसमें मानक और गुणवत्ता की अफसरों पर पूरी जिम्मेदारी रहेगी। गड़बड़ी पाए जाने पर शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। मार्ग के चौड़ीकरण से जिले के विकास को रफ्तार मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें