फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में दूसरे और मुरादाबाद मंडल में पहले स्थान पर अमरोहा

Tue, 20 May 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में अमरोहा ने अपना ग्राफ सुधारा है और शामली को छोड़कर सभी जनपदों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शासन की ओर से जारी रैंकिंग में आयुष्मान कार्ड धारकों को लाभ दिलाने में प्रदेश में सातवां स्थान पाने के बाद भी अमरोहा मंडल में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर काफी तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे लाभार्थियों को इसका पांच लाख रुपये तक लाभ मिल सके। उनको उपचार कराने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए टीम को भी लगाया गया है। आंकड़ों की बात करें तो आयुष्मान योजना के तहत 5,75,059 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष 4,52,142 लोगों के कार्ड बन चुके हैं। जबकि 51,706 लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा चुके हैं। आयुष्मान विभाग के जिला सूचना प्रबंधक विशेष चौहान ने बताया कि योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए उपचार की सुविधा करने के मकसद से केंद्र सरकार ने इस योजना को चलाया गया था। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, वहीं उपचार दिलाने के मामले में सातवें पायदान पर आया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का शामली जिला कार्ड धारों को उपचार दिलाने और कार्ड बनाने में पहले स्थान पर रहा है। मंडल की बात करें तो रामपुर आयुष्मान कार्ड बनाने और लोगों को लाभ दिलाने में 13वें स्थान पर है।
रामपुर में 6,38,120 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जबकि 5,44,465 के कार्ड बन चुके हैं। वहीं 84, 086 कार्ड धारकों ने आयुष्मान योजना का लाभ लिया है। मुरादाबाद आयुष्मान कार्ड बनाने में 26 में स्थान पर है और लोगों को आयुष्मान का लाभ दिलाने में 22 वां स्थान हासिल किया है। मुरादाबाद में कुल 13,62, 878 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिसमें 10,27,574 के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। ऐसे ही 1,74,699 लोगों ने आयुष्मान का लाभ लिया है। इसके अलावा बिजनौर जनपद आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में 36 और लोगों को आयुष्मान का लाभ दिलाने में 17वें स्थान पर है। बिजनौर जिले में कुल 15,61, 094 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिनमें से 10,57,935 के कार्ड बन चुके हैं। यहां के 1,70,559 लोगों ने आयुष्मान कार्ड का लाभ लिया है। जबकि संभल जनपद आयुष्मान कार्ड बनाने में 32वें और मरीज को लाभ दिलाने में 42वें स्थान पर है। शासन की ओर से संभल को 6,77,686 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें से 5,02,028 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। जबकि 43,099 लोगों ने आयुष्मान कार्ड का लाभ लिया है।
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड के लिए दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आप टोल-फ्री नंबर 14555 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पर आपको पात्रता संबंधी जानकारी दी जाएगी। पात्रता संबंधी जानकारी मिलने के बाद दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके बाद पास के किसी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), प्रज्ञा केंद्र या किसी कंम्प्यूटर सेंटर से आवेदन जमा कराया जा सकता है। अगर आप कहीं नहीं जाना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल नंबर से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आयुष्मान भारत के डीआईएसएम विशेष चौहान ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाने के बाद आपको ABHA रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज करें। आधार को वेरिफाई करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आप ओटीपी दर्ज करें, ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके बाद आधार को वेरिफाई करने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डॉउनलोड कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं
जिनके पास आयुष्मान कार्ड होगा, वे मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ फ्री में इलाज और डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। अगर किसी विशेष परिस्थिति में अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो उन्हें पैसा नहीं देना पड़ेगा। दवा और चिकित्सा में काम आने वाली चीजें फ्री में मिलेंगी। लेबोरेटरी की जांच फ्री होगी। अगर इलाज के दौरान ठहरने में दिक्कत हो रही हो, तो आवास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

इन बीमारियों का होगा इलाज
आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी और गंभीर बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है। इसमें कैंसर जैसी बीमारियां भी कवर की जाती हैं। इसके अलावा, हृदय से संबंधित बीमारी, किडनी, फेफड़े, सांस, मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है। जनपद के नागरिक देश में लिस्टेड 29 हजार से अधिक अस्पतालों में अपना इलाज फ्री में करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें