फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: सुरागरात के समय नशे में पहुंचा पति, बंद कमरे में हुआ हंगामा, परिजन पहुंचे तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक

Mon, 11 Sep 2023 11:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि इस बारे में शिकायती पत्र मिला है। दोनों के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
अमरोहा में शादी के दूसरे दिन पत्नी को दिया तीन तलाक - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल पहुंची नवविवाहिता के कमरे में पति नशे में झूमता हुआ पहुंचा तो हंगामा खड़ा हो गया। शोर पर पहुंचे परिजनों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात में ननदोई ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शिकायत की तो पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी तीन सितंबर को पास के ही गांव निवासी एक युवक के साथ की थी। मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची।

विवाहिता उस समय हैरान रह गई जब सुहागरात पर पति शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। आरोप है कि उसने नशे की हालत में दुर्व्यवहार किया। उसने शोर मचा दिया। हंगामा होने पर कमरे में पहुंचे ससुराल वालों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि रात में कमरे में पहुंचे ननदोई ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह में पीड़िता ने फोन कर मायके से लोगों को बुला लिया। बातचीत के दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया।

शादी के अगले ही दिन तलाक होने के बाद पीड़िता परिजनों के साथ मायके आ गई। इस बीच दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास भी चला लेकिन मसले का हल नहीं हो पाया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें