फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha : शादी करने के बाद पति-पत्नी बनकर साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं अमरोहा की युवतियां, परिजन परेशान

Wed, 11 Dec 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

कुछ समय बाद नजदीकियां बढ़ने पर दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं। परिजनों को बिना बताए दिल्ली जाकर रहने लगीं। अब शादी करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार माह पहले वैवाहिक कार्यक्रम में मुलाकात के बाद दो युवतियों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई। कुछ समय बाद नजदीकियां बढ़ने पर दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं। परिजनों को बिना बताए दिल्ली जाकर रहने लगीं।

विज्ञापन


परिवार वाले दोनों को वापस लेकर आए, तो अब धनौरा निवासी युवती घर छोड़कर अमरोहा में सहेली के घर आ गई। उसने घर लौटने से इन्कार कर दिया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ प्रेम का इजहार कर दिया और साथ रहने की कसमें खाने लगीं। मंडी धनौरा की युवती ने पत्नी बनकर अमरोहा की युवती को अपना पति स्वीकार कर लिया।

बीते रविवार को मंडी धनौरा की युवती अपना घर छोड़कर अमरोहा में आ गई और सहेली के घर पर जा पहुंची। इसी सहेली को उसने अपना पति स्वीकार किया था।

उधर, मंडी धनौरा में युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने पड़ताल की तो वह अमरोहा में मिली। पुलिस लेने पहुंची तो धनौरा की युवती ने पुलिस को शपथपत्र भेज दिया। इसमें कहा कि वह बालिग है। अपनी इच्छा से अमरोहा आई है। अब अपनी सहेली के घर उसके साथ ही रह रही है।
विज्ञापन


परिजन लेने अमरोहा पहुंचे तो उसने जाने से इन्कार कर दिया। फिलहाल दोनों युवतियों के परिजन उन्हें समझाने और मनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़ी हैं। उधर, सीओ सिटी अरुण कुमार ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें