फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में बड़ा हादसा: हाईवे पर सरियों से लदे ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 15 यात्री घायल, पांच गंभीर

Sat, 05 Mar 2022 11:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

बस में फंसे यात्रियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हाईवे पर हुए हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में नेशनल हाईवे पर सलारपुर गांव के सामने कौशांबी डिपो की बस सरियों से भरे ट्रक के पीछे से घुस गई। हादसे में पंद्रह यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात कौशांबी डिपो की बस को चालक राजा बाबू परिचालक आकाश के साथ बरेली से यात्रियों को बैठाकर दिल्ली के लिए चला था। नेशनल हाईवे पर शनिवार की तड़के करीब चार बजे गजरौला थानाक्षेत्र में गांव सलारपुर के नजदीक जब बस पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े सरियों से लदे ट्रक में बस पीछे से घुस गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में चालक परिचालक के अलावा बरेली के आजादनगर मोहल्ला निवासी जैबुल निशा व उसकी बेटी खुशबू, बेटा अरमान, थाना किला बरेली निवासी मोहम्मद शादाब आलम, पुराना शहर बरेली निवासी नौशाद, शादाब, रिजवान व दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी आनंद राज समेत 15 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


बस में फंसे यात्रियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने चालक राजाबाबू, परिचालक आकाश, खुशबू, शादाब आलम, रिजवान को गंभीर हालत में रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि हादसे में घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें