दुकान में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की दुकान में आग लगने से लाखों के उपकरण राख हो गए। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन निवासी सतीश कुमार की फाजलपुर रेलवे फाटक के निकट मंडी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रविवार की रात दुकान को बंद कर वह छत पर सो गया। पड़ोसी दुकानदार जरीफ ने रात डेढ़ बजे शोर मचाकर उसे जगाया कि दुकान में आग लग रही है। जरीफ की आंख उस वक्त खुलीं, जब घर में बालक ने दूध पीने के लिए रोना शुरू किया।
दुकान में आग लगने की जानकारी होते ही वह छत से उतर कर नीचे आया। उसने तुरंत दमकलकर्मियों को फोन किया। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक दुकान में रखा सामान जल कर खराब हो गया।
दुकान स्वामी के मुताबिक दस कूलर, 400 पंखे, डोरी के 100 बंडल, फिटिंग पाइप सहित अन्य उपकरण जल गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किंटी वर्मा का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने के पांच मिनट बाद गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी।