फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: जोया में छात्रों गुटों के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े... सड़क पर लग गया जाम

Wed, 11 Oct 2023 05:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
जोया में मारपीट के दौरान युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोया में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मारपीट की यह घटना जोया के एक निजी हॉस्पिटल के पास की है। डिडौली के स्योनाली गांव में अफसान का परिवार रहता है। उनका बेटा अरहम मंगलवार की रात जोया में ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह हॉस्पिटल के पास पहुंचा।
विज्ञापन

तभी जोया के मोहल्ला खेड़ा निवासी शमी, समीर, अर्श और मोहल्ला रामलीला मैदान के रहने वाले विशांत ने गाली देना शुरू दिया। अरहम ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद अरहम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। थोड़ी ही देर में कुछ और छात्र व युवक भी वहां पहुंच गए।

इसके बाद छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे को बेल्टों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आसपास के लोग छात्रों के बीच हुई मारपीट को देखते रहे। किसी ने छात्रों में मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अरहम की तहरीर पर चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आपस में मारपीट किस बात को लेकर हुई, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें