शिकायतकर्ता बोला: आप भी कार्रवाई नहीं करोगे तो लखनऊ तक जाऊंगा
अमरोहा। बाल विवाह से संबंधित शिकायत बछरायूं थानाक्षेत्र के देहरी बुजुर्ग गांव के रहने वाले सोनू ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष से की थी। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता सोनू ने स्पष्ट कहा था कि इस संबंध में वह पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दे चुका है। किशोरी वर्तमान में गर्भवती है।
इन लोगों ने नाबालिग लड़की की शादी करके घोर अपराध किया है। इसलिए आपका दायित्व बनता है कि आप पूर्ण छानबीन कर किशोरी की शादी करवाने वाले और शादी करने वाले दोनों परिवारों के खिलाफ करवाई कराएं। यदि आप कोई कार्रवाई नहीं करते तो मैं आपके बड़े अधिकारियों से लखनऊ में शिकायत करूंगा।
प्रकरण संज्ञान में आने के बाद सैदनगली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पिता के द्वारा नाबालिग बेटी को अपहरण के आरोपी को बेचने की बात सामने आई है। कितने रुपयों में बेटी का सौदा किया गया, ये जांच का विषय है। इस समय नाबालिग के गर्भवती होने की भी बात सामने आई है। इस तरह के अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -अतुलेश भारद्वाज, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति अमरोहा