फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: हाशमी ग्रुप के चेयरमैन का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भी धमकी देकर मांगी रंगदारी

Thu, 16 Oct 2025 01:38 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा के हाशमी ग्रुप के चेयरमैन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर अपराधी लोगों से पैसे मांग रहे हैं। इससे पहले उन्हें विदेशी नंबर से कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में रहने वाले हाशमी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। जान से मारने की धमकी मिलने के ढाई महीने बाद अब उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई है। इससे शहर के लोगों को जोड़कर उनके खाते में ढाई लाख रुपये भेजने का झांसा दिया जा रहा है। लोगों के बैंक खाते की जानकारी मांगी जा रही है।

विज्ञापन


साइबर अपराधियों ने एक मोबाइल नंबर भी शेयर किया है जो नंबर इंडोनेशिया का है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मोहल्ला काजीजादा निवासी हाशमी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी को 30 जुलाई की सुबह डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी और उनके भाइयों के फोन पर पुर्तगाल देश के नंबर 351920058923 से कॉल आई थी लेकिन उनका फोन नहीं उठा था।

इसके बाद उसी नंबर से डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के बेटे डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी के नंबर पर कॉल की गई। कुछ देर बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए जिसमें दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। 
विज्ञापन


रुपये अदा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस विश्नोई ग्रुप से रोहित गोदारा का छोटा भाई राहुल बताया है। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने अपने बेटे डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी और जबरन वसूली करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने धनराशि हवाला के जरिए मांगी थी।

पुलिस की ओर से सुरक्षा भी दी गई
इस मामले में पुलिस की ओर से डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी और उनके परिवार को सुरक्षा दी गई। 12 सशस्त्र पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है लेकिन अब नया मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरत में है।

मंगलवार को साइबर अपराधियों ने डाॅ. सिराजुद्दीन हाशमी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। शहर के लोगों को जोड़ कर उनके खाते में ढाई लाख रुपये भेजने का झांसा दिया। कहा कि वह अमरोहा वापस आकर पैसे ले लेंगे। हालांकि कोई साइबर अपराधियों के झांसे में नहीं आया। 
विज्ञापन

इंडोनेशिया का नंबर किया गया शेयर
संदेश शेयर करने वाले ने खुद को सऊदी अरब में बताया। खुद को डाॅ. हाशमी बताते हुए कहा कि किसी काम से सऊदी अरब आया हूं। आरोपी ने+6283151762968 मोबाइल नंबर भी लोगों को दिया है। बताया कि उन्होंने यह नया नंबर लिया है। पुलिस की जांच में यह नंबर इंडोनेशिया का निकला है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में साइबर टीम को लगाया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें