फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हां मैंने मार डाला...', पिता का कत्ल कर काफी देर तक चिल्लाता रहा अहमद; इस बात से खफा होकर किया मर्डर

Wed, 15 Oct 2025 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में युवक ने चाकू से सौतेले पिता का गला रेतकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सौतेले पिता जावेद ने दो दिन पहले मोहम्मद अहमद के साथ मारपीट कर दी थी। 
विज्ञापन
अमरोहा में साैतेला पिता की हत्या। आरोपी बेटा गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में पिटाई का बदला लेने के लिए मोहम्मद अहमद ने सौतेले पिता जावेद (45) की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


दिल्ली के रहने वाले जावेद ने करीब डेढ़ साल पहले अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदन बाईपास की रहने वाली रजिया से निकाह किया था। रजिया के पहले पति फहीम की मौत हो गई थी। पहले पति से रजिया पर चार चार बच्चे हैं। इसमें तीन बेटे मोहम्मद अहमद, उस्मान व अयान और एक बेटी राबिया हैं। 

राबिया की शादी हो चुकी है। घर में जावेद, रजिया, मोहम्मद अहमद, उस्मान और अयान रहते हैं। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अहमद नशेड़ी है। इस बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था। सौतेले पिता जावेद ने दो दिन पहले मोहम्मद अहमद के साथ मारपीट कर दी थी। 
विज्ञापन

अहमद सौतेला पिता होने के नाते जावेद को बर्दाश्त नहीं करता था और उस पर पिटाई करने का अधिकार नहीं होने की बात कहता था। सोमवार रात मोहम्मद अहमद मोहल्ले में खेल खत्म करने की बात कहता घूम रहा था लेकिन लोग उसकी बात को समझ नहीं पाए। रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे।  

घटनास्थल से खून से सना चाकू बरामद 
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मोहम्मद अहमद ने सोते समय सौतेले पिता जावेद की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी अमित कुमार आनंद और सीओ सिटी शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। 

एसपी के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। जांच के बाद पुलिस ने मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में मोहम्मद अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अहमद बोला, हां मैंने मार डाला...
हत्यारोपी मोहम्मद अहमद बचपन की संगत अच्छी नहीं रही। 19 साल की उम्र में वह खूब नशा कर रहा था। जब भी घर आता था तो नशे की हालत में आता था। सौतेले पिता जावेद को मौत के घाट उतारने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं दिखाई दी और न ही पछतावा दिखा। रंगेहाथ पकड़े जाने पर वह काफी देर तक चिल्लाता रहा। मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में उसने जोर-जोर से चिल्लाकर जावेद को मार डालने का जुर्म कुबूल किया। कह रहा था कि...हां मैंने जावेद को मारा है।
विज्ञापन

मां ने दर्ज कराई बेटे के खिलाफ रिपोर्ट
डेढ़ साल में ही दूसरे पति जावेद की मौत ने रजिया को गहरा सदमा लगा। पति की लाश को खून से लथपथ देखकर वह होश-हवाश खो बैठी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने जब तहरीर देने को कहा तो रजिया ने अपने सगे बेटे के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी मोहम्मद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें