फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha encounter: पुलिस मुठभेड़ में संभल का बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की घटनाओं में था शामिल, दूसरा फरार

Sun, 21 Jan 2024 10:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा की हसनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पांव में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चोरी की वारदातों में शामिल था। मौके से उसका एक साथी फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस की मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान संभल के बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। दोनों बदमाश हाल ही में हसनपुर शहर में हुई चोरी की दो घटनाओं में शामिल थे। भागे बदमाश की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार की रात हसनपुर पुलिस गजरौला मार्ग चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गजरौला की दिशा से एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने के लिए इशारा किया गया तो वह भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया गया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और रामपुर भूड़ वाले मार्ग पर मुड़ गए।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घायल की पहचान इमामुद्दीन निवासी बड़ा गुंबद जनपद संभल के रूप में हुई। फरार बदमाश की पहचान बब्बू निवासी काला शहीद हसनपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इमामुद्दीन पर चोरी और लूट के 12 से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। हाल ही में नगर में दो दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात बदमाश ने स्वीकार की है।

उसके पास से एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस, 17 हजार 500 रुपये, दुकान से चोरी चोरी की गई सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर बरामद की गई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें