फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: ट्रक में घुमाने के बहाने दिव्यांग किशोरी को ले गया, बनाया अश्लील वीडियो... रास्ते में फेंक गया दरिंदा

Thu, 02 Nov 2023 11:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मुरादाबाद का रहने वाला ट्रक चालक डिडौली की दिव्यांग किशोरी को घुमाने के बहाने ले गया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद का ट्रक चालक डिडौली की दिव्यांग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पांच महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी की अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की बुआ ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है।

विज्ञापन


यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसकी दिव्यांग बेटी अपनी बुआ के पास रहती है। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप है कि 5 अप्रैल 2023 को मुरादाबाद जिले के गांव का रहने वाला ट्रक चालक सैफ किशोरी को अपने साथ ले गया। करीब पांच महीने तक उसने किशोरी को अपने पास रखा और शारीरिक संबंध बनाए।

मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। परिजनों ने दिव्यांग किशोरी को काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आरोप है कि आरोपी ट्रक चालक 11 सितंबर को मुरादाबाद के डूंगरपुर रोड पर किशोरी को छोड़कर भाग गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने जब इसकी शिकायत ट्रक चालक के घर जाकर की तो उसके परिवार वालों ने भी गाली-गलौज की। कमरे में बंधक बनाकर सादे कागजों पर हस्ताक्षर कर लिए। इस मामले में किशोरी की बुआ ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यौन शोषण करने के आरोपी को भेजा जेल

मंडी धनौरा गांव की ही एक युवती को घर बुलाकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ युवती ने 10 दिन पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक गांव की ही उसकी एक सहेली उसे अपने घर बुलाकर ले गई थी।

सहेली बहाना बनाकर घर से कही चली गई। उसके भाई ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप था कि युवक दुष्कर्म की फोटो बनाकर दो साल से उसका यौन शोषण करता आ रहा था। उसने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

रिपोर्ट दर्ज होने पर युवक गांव से फरार हो गया था। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक जयविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें