फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिट्टू चैंपियनशिप में अमरोहा ने आगरा की टीम को हराया

Mon, 10 Nov 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। उत्तर प्रदेश पिट्टू एसोसिएशन की ओर से राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका पिट्टू चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को मुजफ्फरनगर में किया गया। चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में अमरोहा की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

जिला अमरोहा पिट्टू एसोसिएशन के सचिव धर्म देव सिंह भाटी ने बताया कि पिट्टू चैंपियनशिप में पहली बार अमरोहा की पिट्टू टीम ने भी हिस्सा लिया। अमरोहा की बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में मथुरा को हराया और फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल में आगरा को शिकस्त दी।
उत्तर प्रदेश पिट्टू चैंपियनशिप जीतने वाली अमरोहा की टीम में जय शिव कन्या इंटर कॉलेज बुडेरना अमरोहा की छात्राएं (टीम कैप्टन) अंतिम चौधरी, निशा शर्मा, दीपांशी सैनी, कल्पना सैनी, दिव्या शर्मा, खुशी सैनी, अंशिका शर्मा शामिल रहीं। कल्पना सैनी, दिव्या शर्मा, अंशिका शर्मा ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया। टीम प्रबंधक शारीरिक प्रशिक्षक सुशील धीमान रहे। बेटियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें