गजरौला में डूबे युवक को खोजने के दौरान लगे भीड़
- फोटो : संवाद
शादी में मिली वैगनआर कार में पत्नी नाजिया को बैठाकर गंगा में कूदे सीकरी खादर निवासी शाने आलम मा शव कांकाठेर और फिरोजपुर गढ़ावली के बीच मिला। नाव को दूर खड़ी कर पैदल तलाश करते हुए उसका शव बरामद हुआ। पत्नी और कार की तलाश जारी है।
बृ़हस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे सीकरी खादर निवासी शाने आलम पत्नी नाजिया को कार में बैठाकर गंगा में कूद गया था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एसडीएम राजीव राज व सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए थे। इसके साथ ही आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए थे।
कार लेकर गंगा में कूदे दंपती की तलाश में जुट गए थे। मगर देर रात तक पता नहीं चला था। शुक्रवार की सुबह फिर तलाश शुरू की गई। मोटर बोट से पुलिस कर्मी और दूसरी नाव से गोताखोर ओमपाल केवट, रामू, जितेंद्र, मिन्तर ठाकुर और शाने आलम के तीन परिजन तलाश कर रहे थे।
वह छह बजे गंगा में उतर गए थे। दस बजे तलाश करते हुए तिगरी से दो किमी दूर कांकाठेर और फिरोजपुर गढ़ावली के बीच पहुंचे। नाव को दो सौ मीटर दूर खड़ी कर दो से तीन फिट गहरे पानी में पैदल तलाश करते रहे। इस बीच उथले पानी में ओमपाल केवट का पैर शव से लगा।
उसने नाव में दूर बैठे परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। शव को तिगरी सामने लाया गया। यहां पर हजारों का हुजूम उमड़ा हुआ था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया युवक का शव बरामद हो गया है। नाजिया की तलाश जारी है।