फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश से कहीं मकान तो कहीं दीवारें गिरीं

Fri, 25 Aug 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी कई मकान गिर गए। अकेले गांव जल्लोपुर में चार घर गिर गए। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में आकर कोई घायल नहीं हुआ। जबकि लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गांव मटीपुरा तीन घरों व पशुशाला की दीवार गिर गई। जिससे दो पशु घायल हो गए।
विज्ञापन

जल्लोपुर गांव में किसान वीरपाल पुत्र पूरन का घर गिर गया। इसके अलावा धीरज पुत्र कैलाश का मकान गिर गया। इसके अलावा मनोज सिंह पुत्र अजयपाल का घर गिर गया। जबकि क हरिचंद उर्फ मंगत का मकान गिर गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। परिजनों को मकान गिरने की पहले से ही आशंका थी। इसलिए वह पहले ही बाहर निकल गए थे। लेकिन मलबे में दबकर जरूरी सामान नष्ट हो गया। इसके अलावा गांव मटीपुरा में बिजेंद्र सिंह, सुरेंद्र जाटव, वीरेंद्र सिंह, मदनपाल सिंह, विनोद सिंह, सुरेश सिंह, अजयपाल सिंह, रामबक्स जाटव, सतपाल सिंह, ओमपाल सिंह, नरेश सिंह आदि ग्रामीणों की पशुशाला की दीवार व घर की दीवार गिर गया। जसराम का बेटा गुड्डू मामूली रूप से जख्मी हो गया। एक पशु भी घायल हो गया। ग्राम प्रधान अरूण कपासिया ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी। लेखपाल को फोन करके ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। गांव भोगपुरा में हजारी का मकान व पशुशाला की दीवार गिर गई। जिसमें चार पशु दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें