गजरौला के ओसीता जगदेवपुर के निकट रेलवे लाइन पर युवक का गर्दन कटा शव मिला। उसने लाल रंग की जैकेट व नीले रंग की जींस की पेंट पहन रखी है। जैकेट को देख आशंका जताई जा रही है कि वह बाहरी हो सकता है। वह ट्रेन से गिर कर हादसे का शिकार हो गया होगा।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि ओसीता जगदेवपुर के निकट एक युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी गर्दन कटी हुई थी। उसने लाल रंग की जैकेट व नीली रंग जींस की पेंट पहन रखी थी।
मड़े की बेल्ट बांध रखी थी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान कराने की काफी कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मृतक की जैकेट को देख लग रहा है कि वह बाहरी हो सकता है।
रात में ट्रेन से सफर करते समय ठंड लगने पर उसने जैकेट पहन ली होगी। यह आशंका भी जताई जा रही है कि वह ट्रेन से गिर गया होगा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।